धमतरी| सिख समाज द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जयंती 5 जनवरी को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में प्रकाश परब पर्व मनाया जा रहा है। प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 3 जनवरी को शाम 4 बजे से शहर में नगर कीर्तन निकलेगा। गुरुद्वारा साहिब से सदर मार्ग होते हुए गांधी चौक, यहां से रत्नाबांधा चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। यहां आतिशबाजी होगी। 4 जनवरी को सुबह व शाम को शबद कीर्तन होगा। 5 जनवरी को दिनभर विविध आयोजन होगा। तैयारी में समाजजन जुटे हैं।


