गुना में विराट हिन्दू सम्मेलन कल:शहर की 12 बस्तियों में एक साथ होंगे आयोजन; तैयारियों अंतिम दौर में

गुना में कल (रविवार) हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। शहर की अलग-अलग बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शहर की 12 बस्तियों में सम्मेलन आयोजित होंगे। सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि गुना नगर की विभिन्न बस्तियों में होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन की तैयारियों के चलते गुना शहर में एक अलग ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिल रहा है। नगर की हर बस्ती भगवा ध्वजों से सुसज्जित हो रही है और भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन की तैयारियों में युवाओं एवं सम्मेलन समितियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। प्रत्येक बस्ती में समाजजन पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया है। 12 बस्तियों में एक साथ होंगे आयोजन
गुना नगर की कुल 12 बस्तियों में रविवार को दोपहर 12 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें श्री कृष्ण बस्ती का सम्मेलन विंध्याचल पब्लिक हाई स्कूल, गोपाल बस्ती का सम्मेलन दुर्गा चौक, कैंट, विवेकानंद बस्ती का सम्मेलन हीरा बाग मैदान, हनुमान बस्ती का सम्मेलन मिडिल स्कूल प्रांगण में होगा। इसी तरह श्री दुर्गा बस्ती का सम्मेलन DEO ऑफिस के पीछे, शहीद पार्क के पास, सिसोदिया कॉलोनी, जय श्री महावीर बस्ती का सम्मेलन कुंदन निवास, शीतला बस्ती का सम्मेलन कस्तूरबा कॉलेज मैदान, सावित्री बस्ती का लव-कुश मंदिर, बूढ़े बालाजी बस्ती का मां दुर्गा मैदान, टेकरी रोड, अवंतिका बस्ती का कस्तूरी गार्डन, जगन्नाथपुर बस्ती का नसिया जी का गार्डन, गणेश बस्ती का शहनाई गार्डन में आयोजित होगा। आयोजकों का कहना है कि इन सभी स्थानों पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति, हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। सम्मेलन को लेकर गुना नगर में व्यापक उत्साह और उमंग का वातावरण बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *