निजी बैंक के क्रेडिट मैनेजर को ठग लिया:वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दिया झांसा, लाखों रुपए करवाए ट्रांसफर

इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने एक निजी बैक के क्रेडिट मैनेजर की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्रवाई की है। मैनेजर से वर्क फ्राॅम होम के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए। जिसमें ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराए गए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आशीष मिश्रा की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का केस दर्ज किया है। 24 नवबंर की दोपहर उनके मोबाइल पर वॉट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें वर्क एट होम को लेकर काम करने की बात कही गई। वहीं बताया कि अमेजॉन बी 2 बी कंपनी में इन्वेस्ट करना है। जिसमें 20 प्रतिशत प्राॅफिट होगा। इसके बाद उन्होंने और बात की। फिर टेलीग्राम पर एक एप्लीकेशन इंस्टाल करवाई। जिसमें चार प्री प्रेड टॉस्क और एक पेड टास्क की लिंक शेयर की गई। जिसमें 21 हजार रुपए मिले।
इसे अकांउट से निकालने के लिए फिर से 5 टॉस्क दिए गए। इसमें 32 हजार रुपए अकांउट में डलवाए गए। इसके बाद उन्होंने और टास्क देकर प्रॉफिट बताना शुरू कर दिया। इसके बाद 3 बार में करीब 6 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग खातों से आशीष मिश्रा ने टास्क देने वाले लोगों के अकांउट में डाल दिए। करीब 9 लाख 47 हजार रुपए उनके अकांउट में ट्रांसफर किए गए। जिसमें दो अकांउट से लिमिट खत्म होने पर डिपाजिट किए गए रुपए वापस खातो में ट्रांसफर करने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम की आईडी ब्लॉक कर दी। वहीं व्हाटएप का नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। इसके बाद आशीष ने सायबर सेल में शिकायत की। जिसमें तीन आईडी से अकांउट में रुपए जमा होने की बात की गई। मामला गांधी नगर पुलिस को सौंपा गया। जिसमें आरोपियों पर एफआईआर की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *