एसोसिएशन मैदान में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 19 एवं 20 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एसोसिएशन मैदान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी। अंडर 14 में ट्राई थलन, अंडर 16 में 60 मी., 600 मी, लंबी कूद, गोला फेंक, अंडर 18 में 100 मीटर, 200 मी, 1000 मी, लंबी कूद, गोला फेंक अंडर 20 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, लंबी कूद, पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मी, 400 मी, 800 मीटर ,1500 मी, 5000 मी., लंबी कूद आदि स्पर्धाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे से नामांकन कराना जरूरी है। अंडर 14 और 16 के चयनित खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय अंतर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *