भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर की आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के तत्वावधान में हर साल की भांति इस साल भी 30 जनवरी व 31 जनवरी को महात्मा गांधी के पुण्य स्मृति दिवस पर दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जगन्नाथपुर के रांगाटाड मैदान पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई होंगे। कमेटी के सचिव विजेन प्रधान ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की। आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर के सभी पदाधिकारी व सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरजोर तैयारी में जुट गए हैं।


