शाजापुर के तुहेड़िया गांव में एक खेत के कुएं में एक व्यक्ति का शव तैरते हुए मिला। खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे की है। मृतक के खेत के कुएं में ही मिला शव सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि मृतक की पहचान जितेन पिता पहलाद सिंह राजपूत (35) निवासी तुहेड़िया के रूप में हुई है। जिस कुएं से शव बरामद हुआ है, वह मृतक के ही खेत में स्थित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।


