झब्बाल| श्री सचखंडवासी संत बाबा दया सिंह सुरसिंह की 11वीं वार्षिक जयंती 19 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस संबंध में जत्थेदार संत बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, बाबा विधि चंद के नेतृत्व में निहंग सिंह सुरसिंह छावनी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा अवतार सिंह सुरसिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए बनाए गए लंगर हॉल की भी शुभ शुरुआत कर दी गई है। 19 जनवरी को धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इस मौके पर निहंग सिंह संगठनों और कार सेवा संप्रदाय संत महापुरुष सहित धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं।


