चंडीगढ़ के डॉक्टर से 1.83 लाख की लूट, डेढ़ माह में देहात में 6वीं वारदात

देहाती इलाकों में लूट की वारदातें फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। बीते रोज तीन लुटेरे थाना खिलचियां के गांव सरली खर्द रोड के पास चंडीगढ़ से मेडिकल कैंप लगाने के लिए आए डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर 1.83 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। बीते डेढ़ महीने में अमृतसर के ग्रामीण इलाकों में यह 6वीं वारदात है, जबकि रूरल पुलिस इनमें से दो ही मामलों को सॉल्व कर पाई है। कुछ महीने पहले पुलिस प्रशासन ने स्पेशल नाकेबंदी की मुहिम शुरू की थी, जिससे लूट की वारदातें घटी थी। मगर इस मुहिम के बंद होने के बाद लुटेरे बेखौफ होकर राहगीरों को बनाने लगे हैं। लुटेरे अवैध हथियार के सहारे लगातार वारदात कर रहे हैं। 17 जनवरी को रात साढ़े 8 बजे हुई वारदात में तीन बाइक सवार लुटेरों ने डाक्टर को कार से बाहर निकला मारपीट की। इनमें से एक लुटेरे के पास रिवॉल्वर थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर डाक्टर का बैग ले गए। इसमें कैश के अलावा डॉक्टर की डिग्री और दवाइयां भी थीं।
पीड़ित डाक्टर ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिती का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस रजिस्टर्ड किया है, लेकिन पुलिस को आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। डा. हरपाल सिंह निवासी गुरबख्श कॉलोनी, राजपुरा जिला पटियाला ने बताया कि वह एक एनजीओ पुनर वैल्फेयर सोसायटी चला रहे हैं। पिछले तीन महीनों से संस्था की ओर से मेडिकल कैंप लगा रहे हैं। इसी तरह गांव सरली खुर्द में कैंप लगाया है, जो वह शुक्रवार को अपनी कार में सवार होकर सरली खुर्द गांव में जाने के लिए चंडीगढ़ से निकले। जब वह सरली खुर्द रोड पर थे, बाइक सवार नाकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। एएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी देहाती में पुलिस गश्त करती रहती है। फिर भी रात के समय पेट्रोलिंग करने वालों की गिनती बढ़ाएंगे। लूट की वारदात करने वालों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। जो पुरानी लूट की वारदातें हुए थीं, कई बड़े मामलों को पुलिस ने सुलझाया है। बाकी के मामलों को भी सुलझाते हुए आरोपियों को काबू किया जाएगा। – हरिंदर सिंह, एसपी डी देहाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *