राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। मरीज और अटेंडेंट सहित वहां कार्यरत डॉक्टर व नर्स की सुरक्षा का जिम्मा जिसे दिया गया है, वही छेड़खानी, मारपीट व रेप की घटना का अंजाम दे रहा है। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड कभी जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए हंगामा करते हैं तो कभी अभद्र व्यवहार। सेना से रिटायर होने के बाद रिम्स में सेवा दे रहे एक सैप जवान ने तो सारी हदें पार कर दीं। प्रेमी का इलाज कराने पहुंची युवती को डरा-धमका कर पहले अस्पताल परिसर की छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सैप जवान की हरकत ने रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक भास्कर ने शनिवार को जब रिम्स परिसर में पड़ताल की तो पता चला कि सैप जवान आैर होमगार्ड को मॉनिटर करने वाला ही कोई नहीं है। हालांकि सैप जवान को मॉनिटरिंग के लिए जेसीआे रैंक के दो पदाधिकारी को लगाया गया है, लेकिन वह बहुत कारगर साबित नहीं हो रहा है। इसके अलावा होमगार्ड जवानों को मॉनिटर करने के लिए उन्हीं के बीच से एक को टीम लीडर बनाया गया है। ऐसे में सुरक्षाकर्मी मनमर्जी तरीके से काम करते हैं आैर लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं। रिम्स में किसी तरह की घटना-दुर्घटना पर निदेशक पर भी होगी कार्रवाई रिम्स में गुरुवार देर रात मरीज के परिजन के साथ सैप के जवान द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि रिम्स से आए दिन कुछ न कुछ शिकायतें मिल रही हैं। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिम्स में किसी भी तरह की होनी-अनहोनी, घटना-दुर्घटना होती है तो निदेशक नपेंगे। उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की घटना को लेकर मैं अपने स्तर से भी जांच करा रहा हूं। सरकार दुष्कर्म पीड़िता की हर संभव मदद करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक को रिम्स की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने का निर्देश दिया है। कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिम्स प्रबंधन ने कहा – साक्ष्य जुटाने के लिए हर जरूरी मदद करेंगे सैप जवान द्वारा दुष्कर्म की घटना के संबंध में पूछे जाने पर रिम्स पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हो गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। चूंकि अब मामला कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में कुछ भी बोलना संभव नहीं है। अनुसंधानकर्ता पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए जो भी मदद मांगी जाएगी, रिम्स प्रबंधन करेगा। पीआरओ ने कहा कि घटना की पुनरावृति ना हो, इसकी तैयारी की जा रही है।1. परिसर में लगाए जाएंगे 1100 सीसीटीवी कैमरे2. सिक्यूरिटी को किया जाएगा रिस्ट्रक्चर3. 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए बनेगा कंट्रोल रूम4. रात के लिए चिह्नित होगा सुरक्षित रास्ता रांची| रिम्स में दुष्कर्म की शिकार युवती ने दैनिक भास्कर को बताया- मुझे पूछताछ करने की बात कहते हुए आरोपी सैप जवान अपने साथ ले जा रहा था। मुझे समझ में नहीं आया कि कहां जाना है। जब लिफ्ट से छत पर लेकर पहुंचा, तब उसके कारनामे का अहसास हुआ। करीब आना चाहा तो धक्का देकर खुद को बचाते हुए वहां से भागी। लेकिन इस दौरान मैं वहां रखे पाइप पर टकरा कर गिर पड़ी। इसके बाद पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। उसने मुझे पकड़ लिया और जबरदस्ती की। थोड़ी देर बाद आरोपी ने धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की हिदायत देते हुए वहां से जाने को कहा। छत से किसी तरह नीचे उतर कर अपने प्रेमी के पास पहुंची। उसके पास पहुंचते ही खुद को रोक नहीं पाई, मैं जोर-जोर से रोने लगी। मन कर रहा था आत्महत्या कर लूं। एक-डेढ़ घंटे बाद काफी हिम्मत कर पूरी घटना की जानकारी अपने प्रेमी को दी। उसने मुझे काफी हिम्मत दी। काफी समझाया तब जाकर मैं थोड़ा शांत हुई। दूसरे दिन अहले सुबह जब सुरक्षा जवानों की परेड चल रही थी, तभी उस दरिंदे पर मेरी फिर नजर पड़ी। उसे देखते ही मैं गुस्से से पागल हो गई और अपने प्रेमी को उसके बारे में बताया। इसके बाद हमलोगों ने बरियातू थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराई और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है। ये तीन मामले रिम्स की सुरक्षा पर खड़े कर रहे सवाल… सुरक्षा में 3 बड़ी कमियां घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रबंधन के 4 दावे… 1. सुरक्षाकर्मियों की टीक से नहीं हो रही मॉनिटरिंग2. परिसर में कई जगह नहीं है सीसीटीवी कैमरा3. रिम्स की सुरक्षा को लेकर बरियातू थाने की पुलिस नहीं रहती है गंभीर स्वास्थ्य मंत्री बोले रिम्स में दुष्कर्म की शिकार युवती बोली… पूछताछ के बहाने छत पर ले गया, मैंने भागने की कोशिश की तो गिर गई, फिर उसने पकड़ लिया कार्रवाई क्या: अनुसंधान जारी रहने की बात कहते हुए मामले में टाल-मटोल किया जा रहा है। 27 अगस्त 2024 : रिम्स स्टेडियम में मेडिकल छात्रा को प्रवेश करने से रोकने पर हुए विवाद के बाद होमगार्ड जवान व मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। बरियातू थाने में दोनों पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्रवाई क्या: बरियातू थाने में केस दर्ज हुआ। आरोपी कुलदीप को जेल भेज दिया गया। 7 सितंबर 2024 : रिम्स में इलाज कराने आए मरीज ने ऑन्कोलॉजी विभाग की एक जूनियर डॉक्टर से देर रात लिफ्ट में छेड़खानी की गई। लिफ्ट खुलते ही जूनियर डॉक्टर शोर ने मचाया, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया। कार्रवाई क्या: पुलिस ने सैप जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 16 जनवरी 2025 : प्रेमी का इलाज कराने चतरा से रिम्स पहुंची युवती देर रात टिकट काउंटर के पास सो रही थी। इसी दौरान एक सैप जवान ने पूछताछ करने की बात कहते हुए युवती को छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया।


