अमृतसर| विभिन्न थानों की पुलिस ने दो मामलों में 15.12 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सहित दो तस्करों को काबू किया है। थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को गश्त के दौरान आरोपी महिला जसविंदर कौर निवासी गुरु अर्जुन देव नगर, तरनतारन को काबू करके उसके पास से 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने शुक्रवार को कोट खालसा में गश्त के दौरान एक युवक गगन कुमार निवासी कोट खालसा को रोका। तालाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। संबंधित थानों की पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


