विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : विधायक

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश राम शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत शीशी पंचायत के विभिन्न गांवों व टोलों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। इनमें सड़क, बिजली, पेयजल, विवाह मंडप सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ग्रामीणों की शिकायतों पर विधायक प्रकाश राम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बातचीत कर ऑन-स्पॉट समाधान कराया। वहीं कुछ मामलों में उन्होंने अविलंब समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिया। विधायक प्रकाश राम ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव और पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, देवेंद्र राम, विनोद उरांव, मिंकु साहू, मोहम्मद उमर, पवन गुप्ता, मदन यादव, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *