लोहरदगा|क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 में शनिवार को लोहरदगा वर्सेस खुश माही रांची क्रिकेट अकादमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। यह मैच 25 दिसंबर से चल रहा है। इटकी (रांची) में अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में लोहरदगा की टीम बनी विजेता। जिसमें चार विकेट से लोहरदगा की टीम विजई रही। खुश माही की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम के तरफ से अर्जुन ने नाबाद 65 तथा समीर ने 30 रन बनाएं। लोहरदगा की टीम के तरफ से केशव ने तीन विकेट रणवीर ने दो विकेट तथा नितिन और आयुष ने एक-एक विकेट लिए जवाबी पारी खेलने उतरी। लोहरदगा की टीम 18.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए टीम के तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए नयन कुमार ने नाबाद 50 रन और नितिन ने 30 रन तन्मय गुप्ता ने 30 रन बनाए।


