लोहरदगा|समाहरणालय स्थित यूकेलिप्टस मैदान में शनिवार को झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा ने नगर परिषद के सफाई कर्मी मनिया उरांव का माथा फोड़ देने, सरकारी काम में बाधा पहुंचने के विरोध, प्रतिमाह वेतन भुगतान व अन्य मांगों को लेकर में सोमवार को डीसी से सामूहिक शिष्टमंडल द्वारा वार्ता करने का निर्णय ली है। महासंघ के द्वारा बताया गया कि कर्मी की मारपीट कर माथा फोड़ देने की सूचना सुपरवाइजर अशोक महतो को देने के बावजूद भी उनके द्वारा किसी प्रकार का मदद नहीं की गई। जिससे लाचार होकर लोहरदगा थाना में सनहा दर्ज कराना पड़ा।


