ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला, सिर पर चढ़ा टायर, मौत

राजासांसी के इलाके में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रॉली का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मृतक की पहचान अजय विश्वास के रूप में हुई है। उसके पिता इंदरपाल निवासी गांव मल्लू नंगल, अजनाला ने बताया कि उनका बेटा अजय विश्वास हर दिन गांव से वृंदावन गार्डन, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर किसी के घर बुटीक का काम करने जाता था। 2 जनवरी को भी अजय अपनी स्कूटी पर गांव से निकला था। वह खुद बाइक पर उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। जब दोनों लोहारका खुर्द की कॉलोनियों के सामने पहुंचे, तभी सामने से गांव रामपुरा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिना हॉर्न दिए, तेज रफ्तार और लापरवाही से अजय की स्कूटी को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजासांसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *