बिलासपुर| अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें वार्षिक चुनाव समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता संरक्षक ग्राहक पंचायत पुरुषोत्तम अग्रवाल ने की। निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम द्वारा चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। इसमें जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, जिला सचिव प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर राव, मदन मोहन गुल्ला, शिल्पा देशमुख, राजेश पांडे, अंकुश शुक्ला, बांके बिहारी गुप्ता, भागवत साहू, सह सचिव श्रेयस अवस्थी, दीप्ति वाजपेई, जलेश्वर धुरी, नितिन पटेल, अंकित गुप्ता, यशवर्धन मरार, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सुमिता दास गुप्ता को बनाया गया। मीडिया प्रभारी राकेश चौबे, सह मीडिया प्रमुख दिलीप तोलानी, राजकुमार वर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख जयेश केसरी, अंकुर सिंह, विधि आयाम प्रमुख अतनु घोष, सह प्रमुख अमित सोनी, पर्यावरण प्रमुख रेखा गुल्ला, सह प्रमुख सीमा पांडे बनीं। पुरुषोत्तम अग्रवाल, अभय सिंह, राजीव अग्रवाल, गोपाल दुबे, रामकली तिवारी, केशव गुप्ता, ऋषभ सिंह देव, रौनक श्रीवास्तव, धनेश रजक, रितेश अग्रवाल, केतन वर्मा, अनिल सूर्या, योगेश मुदलियार को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, राजीव अग्रवाल, शेफाली घोष, प्रदीप शर्मा, पूनम शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।


