भास्कर न्यूज | अंवरी तुलसी मंगलम भवन रायपुर में बिलासा साहित्य शिक्षण संस्थान का अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय दीक्षांत समारोह का आयोजन रायपुर में 27 दिसंबर को हुआ। मुख्य अतिथि अरुण निगम, विशिष्ट अतिथि डॉ. पीसीलाल यादव, सुधीर शर्मा थे। कार्यक्रम में भखारा निवासी डॉ. माधुरी डड़सेना “मुदिता’ के स्वरचित 6 पुस्तकों का विमोचन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी गीत छुछुंदरी, गज़ल संग्रह माधुरी मुस्कान, नव प्रस्तारित गीत माधुरी मयंक, बाल साहित्य माधुरी महक, क्षणिका संग्रह माधुरी मलय और मेरी मां पुस्तक शामिल है। माधुरी ने बताया कि उन्होंने 27 पुस्तक लिखी है, 28 साझा संकलन में भी अपनी लेखनी चलाई है। उन्हें प्रणत ग्रंथ के लेखन पर मैजिक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया है। पुस्तक विमोचन होने पर डॉ. रामनाथ साहू, कमलेश्वर कुमार पटेल, ज्ञानेश्वरी साहू, रोहणी पटेल आदि ने बधाई दी है।


