वार्षिकोत्सव: स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

बीजापुर| नगर के एक निजी स्कूल का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान पहले सत्र में सार्वजनिक सभा हुई, जिसमें नगर के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष गीता सोम पुजारी रहीं और अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान ने की। विशेष अतिथियों में संस्था के सलाहकार संजय लुंकड़, हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य बीआर नरवरिया, स्वामी आत्मानंद स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य पीआर शर्मा, वार्ड सदस्य हितेश सहानी, सत्यवती परतगिरी, व्यवसायी शुभ्रतु मजूमदार मौजूद थे। संस्था की प्राचार्य श्यामला नायर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं वर्ष 2024-25 में कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी मौजूद थे। इस दौरान केएसएस नायर, रामगोपाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक लुंकड़ सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *