टोंक|पूर्व उप-मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बनवारी लाल बैरवा की जयंती रविवार को मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने बताया कि बैरवा की 91वीं जयंती पर रोडवेज बस स्टैंड, टोंक के बाहर सुबह 10 बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें कांग्रेस जन, सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।


