घने कोहरे के बाद निकला सूरज

टोंक| जिले में सुबह कई जगह घना कोहरा, उसके बाद निकले सूरज ने सर्दी से कुछ राहत दी। शाम होते ही फिर सर्द हवाएं ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास कराने लगी। पिछले कुछ दिनों से जिले में यही स्थिति बनी हुई है, जो शनिवार को भी ऐसी ही नजर आई। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर में सूरज निकला उस समय ये तापमान रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश तापमान 10 डिग्री से 17-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। दोपहर में धूप में तेजी के आसार है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार अधिक बताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *