ग्वालियर व्यापार मेले का आज दूसरा रविवार:परिवार संग पहुंचेंगे लोग, ग्रेविटी झूला बना आकर्षण का केंद्र

ग्वालियर व्यापार मेले का आज दूसरा रविवार है। अवकाश और सप्ताहांत के चलते हजारों की संख्या में लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचेंगे। इस बार मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दोपहर 12 बजे के बाद से लोगों का मेला घूमने के लिए पहुंचना शुरू हो जाएगा। शाम ढलते ही मेले के झूला सेक्टर में विशेष भीड़ उमड़ेगी। हालांकि, अभी मेला पूरी तरह से लगने के लिए थोड़ा सा रह गया है, लेकिन मेला पहुंचने वाले अधिकांश सैलानी झूला सेक्टर में ही मनोरंजन करेंगे। इस बार मेले में सैलानियों के लिए ग्रेविटी झूला भी आया है, जो उनकी खास पसंद बना हुआ है। इसके साथ ही मौत का कुआं और विभिन्न प्रकार के अन्य झूले भी लगाए गए हैं। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इन झूलों का आनंद ले रहे हैं। झूलों के संचालकों ने इन्हें रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया है। जिससे शाम होते ही इनका नजारा मनमोहक हो जाता है। अमित शाह ने किया शुभारंभ
ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी यह मेला 25 फरवरी तक चलेगा। नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) भी मेला परिसर में हजारों सैलानियों की भीड़ देखी गई थी। व्यापारियों को रविवार के दिन अधिक व्यापार होने की उम्मीद रहती है, क्योंकि इस दिन सरकारी कार्यालयों और स्कूलों की छुट्टी होती है। अवकाश होने के कारण परिवार और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग मेला घूमने पहुंचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *