मुरैना। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटक), दिल्ली के तत्वावधान में मुरैना में “जीवदायिनी वृक्ष” विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 6 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल पुरातत्व संग्रहालय, एमएस रोड में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के कक्षा 7 से 9 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 छात्र अपने प्रभारी शिक्षक के साथ भाग लेंगे। राष्ट्रीय विजेताओं को शैक्षणिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, साथ ही उन्हें पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।


