दशमेश पिता के प्रकाश पर्व को समर्पित आज सजाया जाएगा नगर कीर्तन

जालंधर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निहंग सिंह सभा बस्ती शेख द्वारा रविवार चार जनवरी को सजाया जाएगा। सभा के जत्थेदार कुलवंत सिंह निहंग और जनरल सेक्रेटरी करणवीर सिंह निहंग ने बताया कि दोपहर एक बजे गुरुद्वारा हरकीरत साध संगत निहंग निवास से नगर कीर्तन आरंभ होगा। नगर कीर्तन निहंग सिंह निवास से चलकर गुरुद्वारा कलगीधर, वाल्मीकि मंदिर अड्डा बस्ती शेख, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साध संगत सभा बड़ा बाजार, गुरुद्वारा चरण कंवल, गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरु हरगोबिंद नगर, घास मंडी होते हुए वापस निहंग निवास में संपन्न होगा। इस मौके पर करणवीर सिंह निहंग, अमनदीप सिंह, उत्तमदीप सिंह, गुरकीरत सिंह और ज्योत प्रकाश आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *