फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसो. ने निभाई लंगर की सेवा

फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सहगल की अध्यक्षता में नए साल और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व के मौके पर बिजली मार्केट में धार्मिक आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधकों ने विधिवत पूजन कर की। अमित सहगल ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा बीते करीब 20 वर्षों से हर साल नए वर्ष के आगमन पर विशाल लंगर लगाए जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनकम टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर एसपी सिंह, जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अनुराग भारती, मेयर वनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, चंदन ग्रेवाल व लोग मौजूद रहे। यहां टीएस बेदी, सुरेश गुप्ता, मनोज कपिला, गगन छाबड़ा, दीपक बस्सी, रोबिन गुप्ता, सिकंदर मलिक, कमल बस्सी, जुगल बस्सी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *