फाइनल में पहुंची A-3 क्रिकेट अकादमी

कोटा | A3 स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित A3 न्यू लुक कप अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में A3 क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआरटी अकादमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के संयोजक अनस अली ने बताया कि A3 क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरटी अकादमी 33.2 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग दिनेश कुमार और कलीम खान ने की। फाइनल मुकाबला सोमवार को कोटा स्पोर्ट्स और A3 अकादमी के बीच होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *