कल लेंगे शटडाउन, वाटर सप्लाई रहेगी प्रभावित:ट्रेचिंग ग्राउंड में 800 एमएम की फ्रेक लाइन बदली जाएगी

जलसंसाधन विभाग द्वारा मरम्मत कार्य व पाइप लाइन बदलने के लिए सोमवार को 15 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता निशा कुमारी मीणा ने बताया कि शटडाउन के तहत ट्रेचिंग ग्राउंड में लीकेज मरम्मत के दौरान 800 एमएम की क्रेक पाइप लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। लीकेज मरम्मत कार्य करवाए जाने के दौरान क्षेत्रों में सोमवार शाम को होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां रहेगी जलापूर्ति प्रभावित इससे प्रकाश रोड, सेक्टर-3 घोलाभाटा, प्रोफेसर कॉलोनी, खानपुरा रोड, कालातों का बाड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। उक्त सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल वितरण आगामी दिवस में 72 घंटे के अंतराल में सुचारू कर दिया जाएगा। पढें ये खबर भी… अजमेर में आज यहां रहेगी लाइट गुल:कहीं दो घंटे तो कहीं क्षेत्रों में 7 घंटे होगी बिजली बंद अजमेर में बिजली सप्लाई का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लेने का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 2 घंटे से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *