जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चाइना डोर पकड़ी,दो आरोपी-गिरफ्तार:होशयारपुर से नूरमहल डोर की सप्लाई देने आए अरोपी,गुप्त सुचना के आधार पर की कार्रवाई

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 बैग चाइना डोर बरामद की है। आरोपियों की पहचान वरुण निवासी हरियाणा, जिला होशियारपुर और नरेश कुमार निवासी बस्ती वजीद, थाना हरियाणा, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसएसपी (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क, एसपी (हेडक्वार्टर) मुकेश कुमार और डीएसपी नकोदर सब-डिवीजन ओंकार सिंह बराड़ के दिशा-निर्देशों पर की गई। थाना नूरमहल के एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित चाइना डोर की तस्करी की जा रही है। इसके बाद चीमा कलां चौक, नूरमहल के पास एक स्विफ्ट कार (PB-07-CK-5264) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में रखे प्लास्टिक बैग से 20 बैग चाइना डोर बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नूरमहल में बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जालंधर द्वारा चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के उल्लंघन को लेकर की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसएसपी ने जिला वासियों से अपील की है कि चाइना डोर मानव जीवन, पक्षियों और पशुओं के लिए बेहद खतरनाक है। इसका उपयोग, बिक्री या भंडारण कानूनन अपराध है। जिला प्रशासन द्वारा इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाने और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *