ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

सिमडेगा| उपायुक्त कंचन सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवी पैट की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। उपायुक्त ने वेयरहाउस की सीलिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरण, विद्युत आपूर्ति तथा चौबीसों घंटे तैनात सुरक्षा बल की स्थिति का जाएजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम से संबंधित रजिस्टरों, लॉगबुक तथा मासिक निरीक्षण प्रतिवेदन की जांच की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *