जयपुर में दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप:विरोध पर किया शादी का वादा, 4 साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर पिछले 4 साल तक धोखे देकर देहशोषण करता रहा। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कानोता) उदय सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- कानोता की रहने वाली लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जनवरी-2020 में नाबालिग होने के दौरान उसकी बातचीत आरोपी अमित से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पिछले चार साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *