राजपूत समाज का मिलन समारोह आज

मधुबन|जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ पर्वत पर मकर संक्रांति मेला के बाद कचड़े का अंबार लगा हुआ है। पारसनाथ पर्वत के तलहटी से लेकर ऊपर तक प्लास्टिक के बोतल, प्लेट व अन्य प्रकार के कचरे फैले हुए हैं। जिसकी सफाई का अभियान भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी ने प्रारंभ की है। कमेटी की ओर से पर्वत पर बंदना मार्ग व नीचे मधुबन सहित बाजार की सफाई का अभियान चला कर सफाई की जा रही है। कमेटी के महाप्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि कमेटी की और से पर्वत वंदना मार्ग की सफाई की जा रही है। तलहटी से उपर की ओर व पारसनाथ टोंक से नीचे की ओर सफाई अभियान चला कर सफाई की जा रही है। कमेटी ने पारसनाथ पर्वत और मधुबन आने वाले लोगों से अपील करती है की पर्वत पर कूड़ा-कचरा न फेंके जगह-जगह कूड़ा दान लगा है। उसका उपयोग करें पानी के खाली बोतल नीचे लेकर आए। गिरिडीह|राजपूत समाज के परिवार मिलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को बराकर नदी तट पर होगा। शिवमंदिर के पास आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के समाज के लोगों को बुलाया गया है। समाज के महिला-पुरुष, बच्चे सबों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज के अशोक सिंह परमार और विंदेश्वर सिंह ने बागोडीह, छतरबाद, अंबाडीह और खेसकरी में राजपूत समाज के लोगांे से शनिवार को संपर्क किया। बागोडीह में अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नीलकंठ सिंह, बहादुर सिंह , महेंद्र सिंह आदि से संपर्क किया। छतरबाद में रामेश्वर सिंह, कुंअर सिंह, उपेंद्र सिंह, रामवतार सिंह और पिंटू सिंह से संपर्क किया गया। अंबाडीह में नागेश्वर सिंह, सकलदेव सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह और इंद्रजीत सिंह से संपर्क किया गया। खेसकरी में दीपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, विकास सिंह, चमरू सिंह समेत कई युवाओं से संपर्क किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *