मंडला जिले में दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान 7.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान कान्हा नेशनल पार्क के फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कान्हा के अन्य क्षेत्रों में भी ठंड का असर रहा। कान्हा रेंज और भिलवानी में 10 डिग्री, किसली में 12 डिग्री, सूपखार में 12 डिग्री और मुक्की में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जेट स्ट्रीम हवाओं से उत्तर भारत में भीषण ठंड शनिवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री था। हल्की हवाओं के कारण दिन भर ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर बह रही जेट स्ट्रीम हवाएं इस भीषण ठंड की मुख्य वजह हैं। आने वाले दिनों में भी ठंड का यह दौर जारी रहने की संभावना है और मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। जिले में बीते दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान


