नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया:महावीर इंटरनेशनल ने 300 से अधिक मरीजों की मुफ्त जांच कराई, दवाइयों के साथ कमजोर नजर वालों को चश्मे भी बांटे

जयपुर के कनकपुरा स्थित भारत कंटेनर लिमिटेड (CONCOR) परिसर में महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार का लाभ मिला। सहाय आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक उपकरणों से नेत्र जांच की। साथ ही इंटरनल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, ईसीजी और हीमोग्लोबिन की जांच की। सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ जेनेरिक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की गईं। विशेष रूप से, कमजोर दृष्टि वाले मरीजों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के अध्यक्ष जे.के.जैन और सचिव राजेश बड़जात्या के नेतृत्व में आयोजित शिविर में CONCOR के वरिष्ठ अधिकारी राम भगत, संजय कुमार कुमावत और हेमंत जैन की उपस्थिति रही। शिविर की व्यवस्था में डॉ.जी.सी.जैन सोगानी, महावीर सेठी और अजीत जैन समेत कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दिल्ली से आईं धरती वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में कैंप कोऑर्डिनेटर नीरज जैन और चिकित्सा टीम के सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। इस पहल से क्षेत्र के निवासियों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्राप्त हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *