मरम्मत के लिए बंद किया नहर का पानी

भरनो | गुमला जिला अन्तर्गत भरनो प्रखण्ड के पारस जलाशय योजना से सिंचित होने वाले प्रखण्ड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को कार्यपालक अभियंता का कार्यालय जलपथ प्रमंडल रांची द्वारा सूचित किया जाता है कि पारस जलाशय योजना के मुख्य नहर एवं शाखा नहरों (छोटी नहर) की मरम्मत व जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मुख्य और शाखा नहरों से खेतों में सिंचाई हेतु नहर में पानी बंद किया गया है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। किसानों को जो पारस जलाशय योजना के नहर से लाभान्वित सभी ग्रामीणों एवं किसानों को सूचित किया जाता है कि संबंधित क्षेत्र में फसल की बुआई अपनी सुविधा को देखते हुए ही करेंगे, क्योंकि अगले आदेश तक नहर में पानी सप्लाई बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *