ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बलौदाबाजार में पीछे से मारी ठोकर, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह घटना ग्राम पेंड्री की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लखन कुमार टंडन के रूप में हुई है। वह बोकालु उर्फ बुधारू टंडन के पुत्र थे और मेहता नगर, भाटापारा ग्रामीण के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *