इंदौर में शादीशुदा को शादी का झांसा देकर रेप:1 बच्चे की मां को प्रेम जाल में उलझाया, फिर धोखा दिया

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर कृष्णा पुत्र विजय गुजरे, निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता पवनपुरी क्षेत्र में रहती है और घरेलू काम करती है। आरोपी पहले से पीड़िता के पति का परिचित था, इसी कारण उसका घर आना-जाना था और इस दौरान दोनों की पहचान हुई। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2025 में पति से विवाद के बाद वह घर छोड़कर चला गया था। इसी दौरान कृष्णा का उससे संपर्क बढ़ गया। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया और इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसके साथ मारपीट करता और धमकाता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *