स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस में दाखिले खुले

जालंधर | शिक्षा बोर्ड ने सेशन 2025-26 के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 9वीं और 11वीं में दाखिला दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे वे छात्र, जो सत्र 2024-25 में 8वीं या 10वीं कक्षा में हैं, वे इन दाखिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी तक schoolofeminence.pse b.ac.in वेबसाइट पर किया जा सकेगा। दाखिला सिलेक्शन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक ssapunjab.org, epunjabschool.gov.in और pseb.ac.in लिंक पर जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *