चिट्ठियों से भरे बैग के साथ पोस्टमैन का साइकिल चोरी

जालंधर| पुडा कॉम्प्लेक्स के बाहर से एक चोर ने पोस्टमैन की साइकिल और चिट्ठियों से भरा बैग चोरी कर लिया। इस घटना के बाद डाक विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया क्योंकि बैग में सरकारी और निजी दस्तावेज भी थे । लांबड़ा निवासी रामदास जीपीओ में पोस्टमैन है जो हेड ऑफिस से डाक लेकर बांटने निकला था। जब वह पुडा कॉम्प्लेक्स के अंदर एक कार्यालय में चिट्ठी देने गया, तो उसने अपनी साइकिल बिना लॉक किए ही बाहर खड़ी कर दी। साइकिल के साथ ही चिट्ठियों से भरा बैग भी लटका हुआ था। महज कुछ ही मिनटों बाद जब रामदास वापस लौटा, तो वहां से साइकिल और बैग दोनों गायब थे। पीड़ित पोस्टमैन ने तुरंत इसकी सूचना बारादरी थाने में दी, जिसके बाद एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि रामदास की लापरवाही भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *