रायगढ़ डीसीएस ने छत्तीसगढ़ इलेवन को हराया, बना विजेता

भास्कर न्यूज | पुसौर अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पुसौर–2026 का भव्य उद्घाटन 4 जनवरी को खेल प्रेमियों की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमलता चौहान (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पुसौर) व अध्यक्षता मानी मोहित सतपथी (अध्यक्ष, नगर पंचायत पुसौर) ने किया। टॉस जीतकर रायगढ़ डीसीएस ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से आसिफ खान ने 69 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। राहुल सिदार ने 31 गेंदों में 28 रन और विकास द्विवेदी ने 38 गेंदों में 38 रन बनाए। छत्तीसगढ़ इलेवन की ओर से हर्ष राठौर ने 2 विकेट लिए, जबकि आशीष चौहान, लवयम राजपूत और सबान खान ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ इलेवन की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सबान खान ने 55 गेंदों में 45 रन, लवयम राजपूत ने 17 रन और प्रियांशु केसरी ने 20 रन बनाए। रायगढ़ डीसीएस की ओर से राहुल सिदार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। रामचंद्र शर्मा ने 2 और परमात्मा पांडे ने 1 विकेट लिया। शानदार अर्धशतक के लिए आसिफ खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका किशोर कसेर और हिमांशु चावड़ा ने निभाई। उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *