श्रीराम कथा सप्ताह में श्रीराम जन्मोत्सव आज

कवर्धा| नगर के रायपुर रोड पर सेंट्रल बैंक के बगल में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक श्रीराम कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मित्तल परिवार की ओर से किया जा रहा है। अयोध्यापुरी की मानस विदुषी देवी चंद्रकला श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का दिव्य रसपान करा रहीं है। कथा के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला भी आयोजित की गई है, जिसमें भक्तजन हर दिन अलग-अलग प्रसंगों का आनंद ले रहे हैं। कथा के पहले दिन 3 जनवरी को श्रीराम कथा महिमा का बखान किया गया। दूसरे दिन रविवार को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। सोमवार 5 जनवरी को श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। इसी तरह मंगलवार को श्री सीताराम विवाहोत्सव, बुधवार 7 जनवरी को वनगमन, केवट संवाद, 8 जनवरी को भरत चरित्र और 9 जनवरी को लंका दहन, राम राज्याभिषेक कथा सुनाई जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *