जल संरक्षण अभियान; पानी को व्यर्थ बहने से रोकने ग्रामीणों ने की पहल

भास्कर न्यूज | बोड़तरा खुर्द ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द में इन दिनों जल संरक्षण महाअभियान ने सबका ध्यान खींचा है। गांव के युवा सरपंच कपिलदेव दीवान के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने पानी को व्यर्थ बहने से रोकने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए हैंडपंप और मोटर पंप से निकलने वाले पानी का संरक्षण शुरू किया है। गांव के लोग घर-घर जाकर खुले नलों, नहाने और कपड़ा धोने के दौरान पानी के व्यर्थ बहने की आदत पर ध्यान दे रहे हैं। सरपंच दीवान का कहना है कि सिर्फ व्यवस्था ही नहीं, जन- जागरूकता और सहयोग से ही बड़ा बदलाव संभव है। ग्रामीणों ने बताया कि इस अभियान ने सभी उम्र के लोगों में जल संरक्षण की समझ पैदा की है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गांव के लोग अब पानी की बर्बादी रोकने और हर बूंद को महत्व देने लगे हैं। भूजल स्तर में होगा सुधार जल संरक्षण केवल पानी बचाने का उपाय नहीं है। सरपंच दीवान का कहना है कि इससे भूजल स्तर में सुधार होगा। फसल और पेड़-पौधों के लिए पर्याप्त जल सुनिश्चित होगा। खुले पानी में ठहराव से होने वाली बीमारियों का जोखिम कम होता है। सरपंच का कहना है कि पानी बचाने के लिए सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *