देवादा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई

बेमेतरा| जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने ग्राम देवादा में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कबड्डी हमारे देश की पारंपरिक खेल है व इस खेल के माध्यम से हम सभी न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं बल्कि यह खेल हमें आपस में आपसी भाईचारे और समरसता का भी अनुभव कराता है। खेल के माध्यम से न केवल हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी आगे बढ़ा रहे हैं। आशीष छाबड़ा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। इस दौरान रवि परगनिहा, भरत भूषण साहू, शुभम वर्मा, चंद्र कुमार परगनिहा, विवेक राजपूत, शशि मधुकर, मनहरण मधुकर समेत ग्रामवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *