दाढ़ी| नपं दाढ़ी में दाढ़ी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया, जिसमें 35 से अधिक टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में दाढ़ी ने ग्राम जाता हराकर लीग अपने नाम किया। दाढ़ी को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए व ग्राम जाता को द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए दिए गए। फाइनल मैच में मुख्य भूमिका विजय साहू, दिनेश निर्मलकर, भोंकेश साहू, डोमेन कुंभकार का रहा। इस प्रतियोगिता में नगर के व्यापारी वर्ग का सहयोग रहा। समापन कार्यक्रम में जितेंद्र दुबे, संतोष देवांगन, चंद्रभान ध्रुव, सनत, विनय पाठक समेत खिलाड़ी मोनू देवांगन, ढालेंद्र साहू, अर्जुन कुंभकार, रेखलाल, विक्रम राजपूत, धनराज कुम्हार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


