उपरवाह| ग्राम गिधवा में जय मां शीतला सेवा परिवार ने 10 से 17 जनवरी तक आठ दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है। 10 जनवरी को गणेश पूजन, कथा महात्मय, धुंधुकारी मोक्ष, 11 को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, परीक्षित श्राप, 12 को विदुर प्रसंग, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, 13 को समुद्र मंथन, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,14 को श्रीकृष्ण लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, 15 को माथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण रुखमणि विवाह,16 को व्यास पूजन, कथा विश्राम, परीक्षित मोक्ष, पुष्पों की होली एवं 17 जनवरी को पूर्णाहुति, महाप्रसादी भंडारा होगा। इस श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक गायत्री शर्मा दंतेवाड़ा होंगी।


