चित्तौड़गढ़ | शहर के उपरला पाडा क्षेत्र में सांडों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान है। शनिवार को दोपहर में दो सांड कई समय तक आपस में लड़ते रहे, इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी महिला के चोट नहीं लगी, क्योंकि पथवारी पूजन के कार्यक्रम को लेकर महिलाएं निकल रही थी। नगरपरिषद इन सांड को पकड़ कर अन्य जगह पर छुडवाएं। -राजू


