जब समाज संस्कारवान होता है तो अपराधों की दर घटती है: गोयल

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ एकल अभियान के पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह राउमावि बिजयपुर में हुआ। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील गोयल व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता भारती गहलोत रही। अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष धर्मपाल गोयल तथा चित्तौड़ संच समिति अध्यक्ष राजेश कुमावत ने की।। मुख्य वक्ता सचिव सुनील गोयल ने कहा कि यदि हम अपराध मुक्त और समाज समाज बनाने की कल्पना करते हैं। उसमें संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जब समाज संस्कारवान होता है तो समाज में अपराधों की दर घटती है। उन्होंने एकल अभियान के इस कार्य को अच्छा बताते हुए इसे विस्तृत करने का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर की सुविधा के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता अधिवक्ता भारती गहलोत एवं आयुषी ने बाल विवाह सहित विभिन्न कुरीतियों को रोकने का आह्वान किया। सचिव गोयल ने पौधरोपण किया। पक्षियों के संरक्षण के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को पक्षी आवास तथा कपड़े के ठेले का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक सिंदूर के पौधे का रोपण किया गया। सचिव गोयल ने नालसा एवं रालसा द्वारा गत 10 नवम्बर से 10 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान’ अभियान, बाल विवाह अभियान, नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय अभियान (महिलाओं के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध स्थानीय स्तर पर जानकारी दी। अंचल अभियान प्रमुख -संजय शर्मा, कार्यालय प्रमुख मुरली धाकड़, प्रशिक्षण प्रमुख-गोपाल कच्छावा, संच प्रमुख महिपाल सिंह चुण्डावत, उदयलाल जटिया सहित प्रशिक्षण प्राप्त आचार्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *