खटीक समाज संस्थान ने मनाया मिलन समारोह

चित्तौड़गढ़| एकता मंच खटीक समाज संस्थान एवं जय भीम मित्र मंडल खटीक समाज की बैठक हुई। इसमें नववर्ष स्नेह मिलन समारोह किया। खामका बालाजी के पास गणेशजी मंदिर प्रांगण सूरजपोल में हुए कार्यक्रम में एकता मंच खटीक समाज संस्थान के अध्यक्ष गणेशलाल खटीक ने शहर स्तर पर समाज को संगठित करने एवं युवाओं को समाज सेवा व शिक्षा तथा व्यवसाय से जुड़ने पर जोर दिया। नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में समाज की गतिविधियों, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकता पर सकारात्मक संवाद हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य मदन बोरीवाल, प्रभुलाल चावला, रमेश चावला, मेवालाल आमेरिया, मोहन आमेरिया, ओमप्रकाश खोईवाल, नरेश बोरीवाल, महेंद्र खींची, डॉक्टर रतनलाल शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *