फ्रीगंज फुट ओवरब्रिज के गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण मार्ग प्रभावित रहेगा

भास्कर संवाददाता | उज्जैन उज्जैन स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज 6, जो फ्रीगंज रोड ओवरब्रिज के समानांतर है, का गार्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण सड़क यातायात प्रभावित होगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार फ्रीगंज रोड ओवरब्रिज के समानांतर पैदल ऊपरी पुल संख्या 6 के गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य 5 जनवरी को किया जाएगा। इस कारण 5 जनवरी की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक फ्रीगंज आरओबी और माधवनगर साइड का सर्विस लेन पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता असुविधा से बचने के लिए अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *