रायसेन | जिले में हिट एंड रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को राहत मिली है। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच 10 मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की सहायता दी गई। 6 गंभीर घायलों को 3 लाख रुपये का मुआवजा मिला। योजना के तहत अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मौत पर 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात विभाग ने प्रकरण तैयार किए। ये प्रकरण संबंधित एसडीएम कार्यालय भेजे गए। वहां से कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति के सामने रखे गए। समिति की समीक्षा के बाद मुआवजा राशि स्वीकृत की गई। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने बताया, वर्ष 2025 में हुई दुर्घटनाओं में यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़ितों और मृतकों के परिजनों को समय पर सहायता राशि दी गई।


