विश्वकर्मा मंदिर में 31 से होगा तीन दिवसीय महोत्सव

बैतूल | विश्वकर्मा मंदिर गंज में रविवार को विश्वकर्मा बढ़ई समाज की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 31 जनवरी से तीन दिवसीय विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के स्मरण से हुई। इसमें वर्ष 2026 के जयंती महोत्सव की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। भगवान विश्वकर्मा के पूजन और हवन के लिए ऋषिराम मालवी को मुख्य यजमान बनाया गया। बाहर से आने वाले अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी समाज संरक्षक गोपाल मालवी ने समिति के पदाधिकारियों को सौंपी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी महिला मंडल, समाज समिति और युवा मंच को दी गई। बैठक में समाज समिति के संरक्षक गोपाल मालवी दनोरा, लक्ष्मीनारायण मालवी, डॉ. अनंत मालवी, चिचोली समाज समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र मालवी, भैंसदेही समाज समिति अध्यक्ष चुन्नीलाल मालवी और जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, समाज समिति के उपाध्यक्ष सीएल मालवी, डॉ. आर डी विश्वकर्मा, गोवर्धन मालवी, ऋषिराम मालवी, संरक्षक लक्ष्मीनारायण मालवी सहित अन्य मौजूद रहे। महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी सहित महिला मंडल, युवा मंच और समाज समिति के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *