विश्व ब्रेल दिवस व दो दिवसीय जिला वार्षिक अधिवेशन समापन

भास्कर न्यूज | बाड़मेर सक्षम संस्था जयपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय समक्ष का प्रथम जिला वार्षिक अधिवेशन व विश्व ब्रेल दिवस समारो​ह का समापन रविवार को राबाउमावि माल गोदाम रोड में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, अध्यक्षता जिला कलेक्टर टीना डाबी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि दिव्यांग समाज की रीढ़ है। उन्हें सुपर हुमन की संज्ञा दी जानी चाहिए। उन्होंने दिव्यांगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दीपक कड़वासरा, मनोहरलाल बंसल, एडवोकेट मुकेश जैन, एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत, बालाराम गोदारा, डाइट प्राचार्य चैनाराम चौधरी, मगसिंह राजपुरोहित, डॉ. जसराज शर्मा, सक्षम जिलाध्यक्ष व संरक्षक कमलसिंह राणीगांव रहे। सक्षम जिलाध्यक्ष उत्तमाराम सुथार ने बताया कि इस अधिवेशन में 204 दिव्यांगों ने भाग लिया। विश्व ब्रेल दिवस पर संगीत, ब्रेल लेखन, ब्रेल पठन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम में बाबूलाल खत्री, वगताराम कुमावत, देवाराम, जयपाल, जब्बरसिंह, जगदीश विश्नोई, सुनील शर्मा, विनोद, मनीषा जैन, ईशा खत्री, पप्पू कंवर, सुभाष खिलेरी, पबू प्रकाश, मेघाराम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *