शिव नगर में एनआरआई के प्लॉट से मिली 4 पेटी शराब

जालंधर| क्राइम ब्रांच की टीम ने 120 फुटी रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क के पास ट्रैप लगाकर 20 ग्राम चिट्टे के साथ विक्की नेपाली को गिरफ्तार किया है। विक्की पहले भी नशे के केस में 6 बार जेल जा चुका है। थाना-5 में परशुराम नगर के रहने वाले विकास कुमार उर्फ विक्की नेपाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच के एएसआई गुरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि चिल्ड्रन पार्क के पास कोई तस्कर चिट्टे की सप्लाई देने आया है। पुलिस ने रेड कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह कुछ समय पहले जेल से आया था। वह हमीरा के पास से चिट्टा खरीद कर आगे बेचता है। जालंधर| शिव नगर एन्क्लेव स्थित एनआरआई के प्लॉट से पुलिस ने चार पेटी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब ठेके की है। पुलिस चुनावी शराब के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। सुराग लगाने के लिए एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थाना कैंट में अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा-61 के तहत केस दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने कहा िक जांच में यह बात सामने आई है कि चौकी परागपुर के एएसआई गुरदयाल हीरा को शुक्रवार सूचना मिली थी कि दीप नगर से सटे शिव नगर एन्क्लेव के एक खाली प्लॉट में शराब डंप की गई है। जब पुलिस टीम ने रेड की तो मौके पर मौजूद आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर वहां से भाग निकला। आरोपी की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *